श्री गुरु ग्लोबल टाइम:-कहते हैं ना बाप दादा ने कमाया उसको पोता ने लुटाया, यानी जो संपत्ति है बेच करके बर्बाद कर दिया,, बात वह भारतीय जनता पार्टी की है जो 1980 में बनी, उससे पहले भारतीय जनसंघ थी,, उनके शीर्ष नेता इतिहास में उनका पोस्टर अभी भी रहता है,, श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय,, उसके बाद अटल बिहारी वाजपेई लाल कृष्ण आडवाणी,, और मुरली मनोहर जोशी,, लेकिन वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी इन सब को भूल गई है,, भारतीय जनता पार्टी केंद्र में अब तक तीन बार सत्ता में आई है, प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह के समय,, सत्ता में भागीदारी थी, उसके बाद अटल बिहारी वाजपेई का अच्छा शासन रहा था,, लेकिन वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी में कोई जवाबदारी नहीं थी,, सरकार अपनी मर्जी से चल रही थी, अभी खैर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हुआ है केंद्रीय शिक्षा मंत्री से, जवाबदारी तय करना जरूरी है क्योंकि पूरा देश का बच्चा-बच्चा भाजपा के खिलाफ हो गया था और अभी भी है,, पूरी दुनिया में भारत की मीडिया की बदनामी हो रही थी, पूरा सोशल मीडिया इंटरनेट भर गया था,, अभी भी भाजपा के जो वर्तमान सरकार मोदी अमित शाह के जो समर्थन है अभी भी कह रहे हैं धर्मेंद्र प्रधान का कोई गलती नहीं है, इतना बड़ा मंत्रालय है अधिकारी कर्मचारी से गलती हो जाती है, इसमें शिक्षा मंत्री का कोई गलती नहीं है,, तो जनता का सवाल यही है सरकार में आपका है अधिकारी कर्मचारी आपके हिसाब से चलेंगे तो गलत किसका होगा इतिहास में पहले केंद्रीय मंत्री का जवाबदारी लेते हुए इस्तीफा नहीं है इतिहास में पंडित जवाहरलाल नेहरू इंदिरा गांधी राजीव गांधी सब के कार्यकाल में इस्तीफा हुआ है ज्वाबदारी तय होता था, लेकिन भाजपा में जवाबदारी नाम की कोई नैतिकता नहीं थी, राजनाथ सिंह का भी तो बयान वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने कहा था एनडीए सरकार में इस्तीफा नहीं होता, इस्तीफा ऐसा ही नहीं लिया गया, प्रधानमंत्री का छवि पूरी दुनिया में खराब हो रहा था, भारत में छात्र उग्र हो गए थे, खुद शिक्षा के मामले में भाजपा के जो खुद वाटर और सपोर्टर थे इसमें कुछ बोल नहीं पा रहे थे, अंदर ही अंदर भाजपा को सत्ता हाथ से निकलने का डर सता रहा था विपक्षी पार्टी के साथ-साथ जो पार्टी बीजेपी का समर्थन में सरकार में है वह लोग भी भाजपा को दबाव डाल रहे थे, और खुफिया इनपुट तो भाजपा को अच्छी सी समझ में है, यह भाजपा सरकार का पहला विकेट गिरा है, उनके सरकार चलाने में अधिकारी कर्मचारी हर मंत्रालय में अगर कमजोरी है गलती है तो अधिकारी कर्मचारी पर दोषी बिल्कुल नहीं डाल सकते सरकार आपके हाथ में है सरकार आप चला रहे हैं तो जवाबदारी भी आपका ही होगा। पूरे देश भर में अलग-अलग देश के लगभग 25 राज्यों में आंदोलन शुरू हो गया था,, इसलिए इस्तीफा लिया गया,, नहीं तो इस्तीफा देना रहता तो 2024 में भी पेपर लिखा हुआ था धर्मेंद्र प्रधान के कार्यकाल में,, उसे मामले पर भाजपा सरकार ने कोर्ट में अपना पक्ष नहीं रखा जो आरोपी था, बिना कुछ सबूत के मामले से छुट गया,, बल्कि सरकार की संस्था ने उसे पर कोई सबूत पेश जानबूझकर नहीं किया पूरे देश को मालूम हो गया यह सरकार की कथनी और करनी अलग है,,, सुप्रीम कोर्ट में न्याय नहीं मिल रहा है,,, कोर्ट बातें नहीं सुन रही है,, पहले कोर्ट स्वत: संज्ञान ले लेती थी,, अब अपील करने पर याचिका करने पर भी नहीं सुन रही है मामले को टाल देती है और आगे बढ़ा देती है,, पूरा देश के पूरा लोकतांत्रिक संवैधानिक संस्था, सबको मैनेज कर लिया है ऐसा पूरे देश में संदेश जाने लग गया है। देश के छात्रों पर जिस तरह से पुलिस प्रशासन की लाठी और डंडे से पिटाई हुई आंसू गैस और पैलैट गंन का उपयोग किया गया, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। हालांकि इस्तीफा के बाद भाजपा सरकार मामले को शांत करने में जुट गई है। लेकिन अभी किसान, बेरोजगारी महंगाई, देश के आर्थिक मामलों पर,, कई सरकार की नीतियां खराब दिखाई दे रही है उसे पर भाजपा के जितना भी इतने दिनों तक काम किए हैं सबको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के में बर्बाद कर दिया। भारतीय जनता पार्टी फिलहाल व्यक्ति विशेष पर आगे बढ़ रही है इतनी बड़ी पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी कहती है वह केवल अमित शाह और मोदी की पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा में स्पष्ट हो गया है अमित शाह और मोदी के अलावा कोई नहीं है। हालांकि भविष्य को वह लोग समझ रहे हैं भाजपा वाले इसलिए भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को नया पीढ़ी के लिए बनाया गया है लेकिन वह भी, मोदी और अमित शाह का रबड़ स्टैप है भाजपा के छोटे-छोटे कार्यकर्ता को पता चल गया है जो समझते हैं मनोविज्ञान और दूर दृष्टि को समझते हैं। भाजपा को अब आने वाला समय में सत्ता में रहे या ना रहे काम से कम विपक्ष में रहे कितना भी विचार करना चाहिए नहीं तो भाजपा ऐसा वर्तमान शासन कर रही है विपक्ष में बैठने लायक भी नहीं रहेगी।
Previous ArticleBJP की भविष्य की राजनीति को कर दिया उन्होंने बंटाधार।
Next Article चाटुकार पत्रकार के भरोसे नहीं चलेगी भारत सरकार।
Related Posts
Add A Comment
About Author
Chief Editor – Golden Yadav
Founder – Shir Guru Global News
Contact Us
Address:
Ward No. 6, Jargoan Madeli, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
Mobile: +91-93999 09284
Email: goldenyadavyadav85713@gmail.com
Website: www.shriguruglobaltimes.com
Important Pages
Disclaimers
श्री गुरु ग्लोबल टाइम्स छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से वेब पोर्टल है। श्री गुरु ग्लोबल टाइम्स का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
© 2026 Shri Guru Global Times. Designed by Sharp Web Technology.
