श्री गुरु ग्लोबल TIME ____जिला गरियाबंद के छुरा विकासखंड के, प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल मीडिया के माध्यम से जो जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर और उपाध्यक्ष कुलेश्वर सोनवानी और जनपद सीईओ मुख्य कार्यपालन अधिकारी सतीश चंद्रवंशी के बीच( तनातनी)(रसाकसी ) असहमति की खबरें आ रही है,, आखिर इनमें विवाद की स्थिति फर्जी बिल वाउचर की आखिर मामला उजागर कितने दिन के बाद क्यों हुआ यह दोनों पक्षों में सवाल उठ रहा है,,आपसी तालमेल की कमी दोनों पक्षों में दिखाई दे रही है। इसलिए जनपद उपाध्यक्ष पर सवाल उठ रहा है,, उन्होंने केवल 3 महीने अक्टूबर नवंबर दिसंबर 2025 का बिल वाउचर वाहन दौरा, आकस्मिक खर्च,, का विवरण सार्वजनिक किये है। और उस पर फर्जी बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। और उस बिल वाउचर में जनपद हस्ताक्षर नहीं है। जनपद उपाध्यक्ष पर सवाल उठ रहा है क्या आपको अप्रैल-मई जून जुलाई अगस्त सितंबर 2025 का सभी बिल पर आप क्या सहमत है। अगर आप असहमत हैं तो इतने दिनों तक आप आवाज क्यों नहीं उठायें। जो बिल वाउचर सार्वजनिक हुआ है उसमें जनपद अध्यक्ष का वांहन दौरा क्षेत्रीय, लाखों रुपए का महीनों में बल लगा है। एवं खर्चे में लाखों रुपए का आकस्मिक खर्च लिखा गया है। जनपद अध्यक्ष का वांहन किराया देखे तो औसत तुलना करें तो एक दिन का 4000₹ से ऊपर बना रहा है। क्या जनपद अध्यक्ष प्रतिदिन क्षेत्रीय दौरा पर निकलती है। यह तो जनपद के क्षेत्र के जनता लोग जाने एवं जो जांच अधिकारी होंगे वह लोग को समझना होगा। क्या दोनों पक्षों को जांच पर भरोसा होगा या सहमत होंगे निष्पक्ष जांच होगा या नहीं क्या यह संभव है। जांच तो पंचायती राज में पंचायत में गड़बड़ी होता है तो जनपद वाले जांच करते हैं। जनपद में गड़बड़ी होता है तो जिला पंचायत वाले जांच करते हैं। कोई न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं कोई कमेटी के माध्यम से जांच थोड़ी होता है। लेकिन कमेटी बना करके दोनों पक्षों के सहमति पर आदमी को लेकर के जांच करेंगे तभी इसमें निष्पक्ष जांच होगी। सरकार भी भाजपा का है और, और फिलहाल भाजपा में दो गुट हो गए हैं। मुख्यमंत्री बनने के लिए अलग खींचातानी है। जैसे मुख्यमंत्री के हटाने वाला खबर आया था उसे पर भाजपा सरकार की किसी भी मंत्री ने उसको खंडन नहीं किया। भाजपा में चाहे जनपद से लेकर के पंचायत लेवल जिला लेवल प्रदेश लेवल एवं राष्ट्रीय लेवल पर भी सब आपसी खींचातानी चल रही है। विपक्ष का काम भी बीजेपी वाले कर रहे हैं सरकार में भी बीजेपी वाले हैं चाला रहे हैं। विधानसभा में देख लीजिए अजय चंद्राकर एवं बृजमोहन अग्रवाल अपने ही सरकार पर सवाल उठाते हैं। भाजपा वाले सत्ता के गुरुर में घमंड में लोकतंत्र और पंचायती राज की गरिमा को भी तांख में रख दे रहे हैं। जनपद पंचायत छुरा में देखें तो जनपद अध्यक्ष पिछले कार्यकाल में भाजपा समर्थित थी उपाध्यक्ष कांग्रेस का था सरकार कांग्रेस की थी फिर भी इतना खींचातानी का मामला कभी सामने नहीं आया। जनपद सदस्य को आपसी तालमेल से काम करना चाहिए। क्योंकि जनता के चुने हुए प्रतिनिधि सभी है।
भाजपाइयों में सत्ता स्वार्थ में आपसी खिंचाई किसके पास है इसकी दवाई।
About Author
Chief Editor – Golden Yadav
Founder – Shir Guru Global News
Contact Us
Address:
Ward No. 6, Jargoan Madeli, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
Mobile: +91-93999 09284
Email: goldenyadavyadav85713@gmail.com
Website: www.shriguruglobaltimes.com
Important Pages
Disclaimers
श्री गुरु ग्लोबल टाइम्स छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से वेब पोर्टल है। श्री गुरु ग्लोबल टाइम्स का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
© 2026 Shri Guru Global Times. Designed by Sharp Web Technology.
