Shri Guru global time:-पंचायती राज अधिनियम में क्या है, लोकतांत्रिक पंचायती राज व्यवस्था को देखते हुए जनता को ही समझना है,, लेकिन कोई भी नियुक्ति चाहे एसडीएम हो कलेक्टर हो एसपी हो चाहे थाना प्रभारी हो सभी का नियुक्ति समय उनके आदेश में यही लिखा रहता है आगामी आदेश तक नियुक्त किया जाता है, मतलब यह नियुक्ति स्थाई नहीं होता है, संवैधानिक दृष्टि से , जो यहां के यहां वर्तमान में मुख्य कार्यपालन अधिकारी है सतीश चंद्रवंशी उनके भी नियुक्ति में यही लिखा होगा आगामी आदेश तक,, समाचार पत्र में खबर प्रकाशित हुआ था यहां से जुड़े हुए जो पंचायत सचिव हैं कई ऐसे पंचायत हैं जहां 10 वर्षों से एवं कई वर्षों से एक ही पंचायत में पदस्थ है जिसका ट्रांसफर नहीं हो रहा है स्थाई तैनाती हो गया है। इस संबंध में वहां के सीईओ सतीश चंद्रवंशी से बात किये तो उनका यही कहना है पंचायती राज अधिनियम में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है जब तक किसी सचिव का शिकायत नहीं होता है तब तक दूसरे जगह तबादला नहीं किया जा सकता। पांचों उंगलियां बराबर नहीं होती उसी प्रकार ऐसा कोई अधिकारी कर्मचारी नहीं है जिसका कोई शिकायत नहीं होता दूसरी बात अच्छा कार्य करते हैं चाहे उनका कार्यकाल खराब रहे। तो ऐसे में क्या लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए जो भी नियुक्तियां होती है उसमें आगामी आदेश उपरांत का शब्द हटा करके जब तक इनका शिकायत नहीं आता तब तक आगामी आदेश उपरांत तक स्थाई नियुक्ति किया जाता है का ऐसा नियम बना दे। मतलब यहां के कार्यपालन अधिकारी जब तक इनके खिलाफ कोई शिकायत नहीं आता है स्थाई नियुक्ति कर देते हैं जब तक इनका प्रमोशन नहीं होता है तब तक। क्या यह संभव है। अगर पंचायत सचिव के संबंध में देखें कौन सा पंचायत सचिव किस पंचायत में कितने वर्षों से तैनाती है इनका सूची देखें तो लंबी सूची हो सकती है। अगर पंचायती राज अधिनियम में एवं संवैधानिक दृष्टि से देखें तो इसमें शासन सीधे जवाबदारी हो सकते हैं अब तक छत्तीसगढ़ में देखें केंद्र में और राज्य में भाजपा और कांग्रेस शासन में रहे हैं अगर ऐसा होता है तो दोनों सरकारें दोषी हैं। अगर कई पंचायत सचिव कई वर्षों से एक स्थान पर तैनाती है तो। संविधान के लोकतांत्रिक व्यवस्था में कोई भी कर्मचारी अधिकारी का एक स्थान में निश्चित समय तक इनको फेर बदल करना जरूरी है। एक स्थान पर अधिक समय तक रहने पर एक प्रकार का भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है भ्रष्टाचार का देखें तो अपने नजदीकी लोगों को फायदा पहुंचाना भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है एक आधिकारिक कर्मचारी अधिक समय तक एक स्थान पर रहता है वह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए सही नहीं है। श्री गुरु ग्लोबल टाइम हमेशा लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ही खबर लिखती है जनता को जागरूक करती है इसलिए यह समाचार लिखना पड़ रहा है। श्री गुरु ग्लोबल टाइम का राजनीतिक फंड की कोई आवश्यकता नहीं है श्री गुरु ग्लोबल टाइम का यही सिद्धांत है मांगो उसी से जो दे खुशी से और ना कहे किसी से, श्री गुरु ग्लोबल टाइम संवैधानिक और लोकतांत्रिक व्यवस्था मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है इसकी गरिमा बनाए रखने कानून से कभी समझौता कभी नहीं कर सकता।
सतीश चंद्रवंशी हमेशा के लिए कर दीजिए छुरा स्थाई नियुक्ति।
About Author
Chief Editor – Golden Yadav
Founder – Shir Guru Global News
Contact Us
Address:
Ward No. 6, Jargoan Madeli, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
Mobile: +91-93999 09284
Email: goldenyadavyadav85713@gmail.com
Website: www.shriguruglobaltimes.com
Important Pages
Disclaimers
श्री गुरु ग्लोबल टाइम्स छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से वेब पोर्टल है। श्री गुरु ग्लोबल टाइम्स का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
© 2026 Shri Guru Global Times. Designed by Sharp Web Technology.
