- श्री गुरु ग्लोबल टाइम :-इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) भारत से तकनीकी रूप से कई विकसित देश है लेकिन वहां के चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन का उपयोग नहीं होता है। उसको वैधानिक नहीं माना गया है आखिर क्यों ? लोकतंत्र की क्या पहचान? स्याही मोंहर और निशान। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में केवल अंकों का गणना होता है उसमें किस पार्टी में वोंट गया है कोई स्याही मोंहर नहीं होती है। मशीन को आदमी ने बनाया है। मशीन को कैसे सही मान ले इसका कोई लीगल तथ्य नहीं है। देश के मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति भी चुनने की प्रक्रिया में मुख्य न्यायाधीश को हटा करके केंद्रीय कैबिनेट के किसी मंत्री को रखना उसके बाद केंद्र की सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त के ऊपर किसी भी आपराधिक मामले पर कार्रवाई नहीं होगा ऐसा कानून पास कर दिया है। ऐसा कानून केवल देश में राष्ट्रपति पर आपराधिक मामले नहीं होंगे अब मुख्य चुनाव आयुक्त को भी जोड़ा गया।जिस प्रकार बिहार विधानसभा चुनाव में लोकतंत्र
हालांकि विपक्ष के नेता राहुल गांधी चुनाव से ठीक पहले( SIR) किया गया वोंटो को काटा गया। एवं हरियाणा चुनाव में ब्राजील मॉडल की तस्वीर को मीडिया के सामने कई सबूत वोट में गड़बड़ी के सामने लाया। कई लोग अन्य राज्यों के वोंट करने के बाद बिहार में भी विधानसभा में इसी वर्ष वोटिंग कीये है। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठ रहा है। ऐसा चुनाव आयोग देश में पहली बार देखने को मिला जो सत्ता के साथ मिलकर काम करने लग गई है। लेकिन यह तथ्य सब सामने है। लेकिन असली खेल इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में है। यह सवाल सबसे बड़ा है। आखिर मतदाता जिसको नोटा में बटन दबाना है आखिर लाइन में लगा करके आखिर मतदान करने क्यों जाता है जबकि उसकी सभी को रिजेक्ट करना है सभी उम्मीदवार को रिजेक्ट करना है इससे अच्छा तो वह मतदान करने ही ना जाए आखिर नोटा के बटन में इतने बटन दबाने वाले लोग कौन होते हैं? क्या सत्ता के खिलाफ पड़ने वाला वोंट बटन में सेटिंग के कारण नोटा में परिवर्तित होता है यह प्रोग्राम करते समय निर्दलीय या अन्य उम्मीदवार का मिलने वाला वोट जिसके ऊपर चाहे उसके ऊपर ऑटोमेटिक ट्रांसफर करता है। एक पोलिंग बूथ में लगभग 1200 वोंटर होते हैं चुनाव से ठीक पहले पोलिंग केवल कुछ वोटो का ट्रायल करके दिखाया जाता है। यह जांच का विषय है।इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की सत्यता पर गहन जांच होनी चाहिए। बिहार चुनाव में कई चीजे ऐसे सामने आई है। आप अप्रत्याशित परिणाम 90% स्टॉईक रेट कैसे? आ सकता है। महाराष्ट्र जैसा विधानसभा चुनाव परिणाम बिहार में भी दोहराया। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी महाराष्ट्र चुनाव में वोट जोड़ा गया फर्जी वोट जोड़ा गया और जितने भी जोड़े हुए वोट बीजेपी को मिले क्या देश में ऐसे भी लोग भ्रमण कर रहे हैं बीजेपी को वोट देने के लिए घूम-घूम कर जहां चुनाव हो वहां आ जाते हैं वोटिंग करते हैं। यह सवाल उठ रहा है । चुनाव से ठीक पहले ट्रेन में भर भर करके वोटिंग करने के लिए भेजा गया इसका भी वीडियो सामने आया है। आचार संहिता में आप किसी मतदाता को उनके घर से नियम तो यह है पुलिंग बूथ तक भी नहीं ले जा सकते हैं।पूरी तरह से यह सब चुनाव लोकतंत्र अब पैसातंत्र बनते जा रहा है। एक पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष जो अपने होमटाउन से चुनाव लड़ी दरभंगा से पुष्पम प्रिया चौधरी ने भी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर गंभीर सवाल उठाए हैं । उनको मात्र 14 00 से कुछ ज्यादा वोट मिले हैं। उनका कहना है मशीन में कुछ ना कुछ गड़बड़ है यह चीज असंभव है मेरे खुद इतने रिश्तेदार हैं परिवार हैं वह लोग क्या मेरे को वोट नहीं किए होंगे। वह राजनीतिक परिवार से जुड़ी हुई है। उनका कहना है इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में जरूर खेल है इसकी जांच होना चाहिए। और विपक्ष एवं अन्य पार्टी के नेताओं को भी इस पर आंदोलन करने की जरूरत है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कहा है मैं पूरे 100% चुनाव जीत जाऊंगा फिर भी मुझे EVM पर भरोसा नहीं होगा हम evm से चुनाव जीत करके evm को हटाने का काम करेंगे ऐसा कहां है। अंतरिक्ष और सेटेलाइट पर काम करने वाला उनका सीईओ एलन मार्क्स ने भी evmमें गड़बड़ियां होती है यह भी उन्होंने कहा है लेकिन भारत के लोगों को कब समझ में आएगा। भारत में लोग उदाहरण देते हैं भारत की जनसंख्या अधिक है विदेश में जनसंख्या कम है इसलिए बैलट पेपर से चुनाव होता है। क्या हो गई गिनती करने के लिए भी एक दिन की जगह है तीन दिन समय लगेंगे भारत में चुनाव आयोग तो निश्चित समय में होने वाला चुनाव भी कई दिन आगे पीछे कर देता है अच्छे लोकतंत्र के लिए केवल बैलेट पेपर स्याही मोहर ही सही है। लोकतंत्र पर सवाल नहीं उठेगा शंका दूर होजाएगी।
Previous Articleशासन आखिर क्यों काट रही है राशन?
Related Posts
Add A Comment
About Author
Chief Editor – Golden Yadav
Founder – Shir Guru Global News
Contact Us
Address:
Ward No. 6, Jargoan Madeli, Chhura, District Gariyaband (C.G.) – 493996
Mobile: +91-93999 09284
Email: goldenyadavyadav85713@gmail.com
Website: www.shriguruglobaltimes.com
Important Pages
Disclaimers
श्री गुरु ग्लोबल टाइम्स छत्तीसगढ के गरियाबंद जिले छुरा(न.प.) से वेब पोर्टल है। श्री गुरु ग्लोबल टाइम्स का उद्देश्य सच्ची खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का है। जिसके लिए अनुभवी संवाददाताओं की टीम हमारे साथ जुड़कर कार्य कर रही है। समाचार पत्र/वेब पोर्टल में प्रकाशित समाचार, लेख, विज्ञापन संवाददाताओं द्वारा लिखी कलम व संकलन कर्ता के है। इसके लिए प्रकाशक, मुद्रक, स्वामी, संपादक की कोई जवाबदारी नहीं है। न्यायिक क्षेत्र गरियाबंद जिला है।
© 2026 Shri Guru Global Times. Designed by Sharp Web Technology.
